फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे पर दर्ज कराए तीन मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सर सुंदरलाल अस्पताल से शुरू मारपीट और कहासुनी के बाद विश्वविद्यालय परिसर का माहौल हिंसक हो उठा। प्रकरण में महिला मरीज, छात्र और अस्पताल के एमएस ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए लंका थाने में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएन मिश्रा की तहरीर पर चंदौली से आई महिला मरीज के रिश्तेदार शिवाजी सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉ. मिश्रा के अनुसार फीमेल सर्जरी वार्ड में आई महिला के रिश्तेदार शिवाजी सिंह ने जूनियर डॉक्टरों के साथ कहासुनी कर मारपीट की। डॉ. मिश्रा केे अनुसार मारपीट से संबंधित घटनाक्रम सीसी कैमरे के डीवीआर में सुरक्षित है।
चंदौली निवासी महिला के अनुसार वह पित्त की थैली का ऑपरेशन कराने आई थी। शाम चार बजे जांच रिपोर्ट लेकर डॉ. आरएस मीना और डॉ. राहुल खन्ना से ऑपरेशन की अनुमति लेने गई तो दोनों ने उसके साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर रेजिडेंट डॉक्टर विजय शंकर, रविरंजन, महेश तिवारी, अभिषेक तिवारी और 40 अज्ञात जूनियर डॉक्टर ने डॉ. मिश्रा के सामने उसे और भतीजे शिवाजी को मारा पीटा। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर दिया और सोने की चेन, कर्णफूल और 20 हजार रुपया लूट लिया।
विज्ञापन

विधि संकाय के छात्र गौरव राज की तहरीर पर डॉ. राहुल खन्ना, डॉ. आरएस मीना, रविरंजन, विजय शंकर, अभिषेक तिवारी, महेश तिवारी और 40 अज्ञात जूनियर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गौरव का आरोप है कि उसके सामने महिला मरीज को मारा पीटा जा रहा था और उसने मदद मांगी तो इस पर उसने आगे आकर विरोध जताया। इस पर उसके साथ मारपीट की गई और उसकी सोने की चेन व छह हजार रुपया लूट लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें