फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर मासूम की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/कौलापुर। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर गोपीगंज बस स्टैंड के समीप बृहस्पतिवार को ट्रक से कुचलकर एक बालक की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए थे। इसी दौरान वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक के पहिए के नीचे मासूम आ गया। वहीं, आरोपी बोलेरो चालक फरार हो गया। हादसे में मृत बालक घर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के धनापुर उत्तरी गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी (35) अपने बेटे अजलान (8) को लेकर वाराणसी गए थे। बुधवार को वह बाइक से घर लौट रहे थे। गोपीगंज में मिर्जापुर तिराहे पर पहुंचे थे कि इलाहाबाद की तरफ जा रही बोलेरो ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया, जिससे पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। इसी बीच वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने बालक अजलान को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि कमरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, मौका पाकर आरोपी बोलेरो चालक भागने में सफल रहा। हालांकि ट्रक चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि अजलान कक्षा दो का छात्र था। वह दो बहनों में इकलौता भाई होने के कारण परिवार में सभी का दुलारा था। मासूम की मौत और पिता की हालत नाजुक होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों बहनों और मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें