फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। रेलवे स्टेशन, भदोही परिसर में गुरुवार को आयोजित समारोह में रेलवे कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसमें उत्तर रेलवे की ओर से गत माह 63वें वार्षिक रेल सप्ताह के अंतर्गत लखनऊ और नई दिल्ली में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित होने वाले कर्मचारियों के साथ बाकी कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

बीते 12 अप्रैल को नई दिल्ली में महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने भदोही के वरिष्ठ खंड अभियंता रजनीश सिंह को सम्मानित किया गया था। इसके बाद 20 अप्रैल को डीआरएम सतीश कुमार ने लखनऊ में स्टेशन मास्टर आलोक कुमार तथा भदोही के ही जेई मंटू कुंजूर एवं वेल्डर बृजेश कुमार का सम्मान किया था। स्टेशन पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के सहायक मंडल अभियंता आरएल सचान ने कहा कि यह सम्मान किसी एक का नहीं बल्कि भदोही, सुरियावां, चौरी, मोढ़ व कपसेठी के सभी सहयोगियों का है। वरिष्ठ खंड अभियंता भदोही रजनीश सिंह ने कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ खंड अभियंता जंघई डीएन मिश्र, वरिष्ठ खंड अभियंता कपसेठी एसके सुमन, सिग्नल विभाग कृष्ण कुमार मौर्य, जेई सुरियावां रवींद्र कुमार यादव, जेइ भदोही जीतेंद्र कुमार, शिवम कुमार, मृत्युंजय आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें