फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनचलों को सबक सिखाएंगी मर्दानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। स्कूल आते-जाते छात्राओं को अब आंख दिखाना, फब्तियां कसना और घूरकर शोहदों को भारी पड़ेगा। बुधवार को सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। अमर उजाला फाउंडेशन और मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट की ओर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मार्शल आर्ट विशेषज्ञ माया ने छात्राओं को शोहदों से निबटने के गुर सिखाए। इसमें स्कूल की करीब दो सौ छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतिभा परीक्षण कार्यक्रम के तहत सेल्फ डिफेंस और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ। स्कूल्स की छात्राओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और मॉर्शल ऑर्ट्स की प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से छात्राओं को आत्म निर्भर और आत्मरक्षण हेतु प्रेरणा दी गई। स्कूल के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और कहा कि आज के समय में लड़कियों को आत्मरक्षण के लिए सजग होना अनिवार्य है। मार्शल आर्ट्स, ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त करके छात्राएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती है।
इस दौरान फिल्म फेस्टिवल के कास्टिंग डायरेक्टर सनी डागर एवं सागर कटारिया की मौजूदगी में विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों ने अपना-अपना ऑडिशन दिया और उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। डायरेक्टर सनी डागर एवं सागर कटारिया ने कहा कि जल्द ही वे सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बच्चों को फिल्म जगत के मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन का मौका देंगे। इस ऑडिशन का परिणाम भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, खेल शिक्षिका राशि बहल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें