वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में व्यावसायिक परीक्षाओं की सूचना जारी कर दी गई है। पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान स्नातकोत्तर डिप्लोमा परीक्षा का आयोजन पांच मई से 15 मई तक किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पांच मई को प्रथम प्रश्नपत्र, सात मई को द्वितीय प्रश्नपत्र, नौ मई को तृतीय प्रश्नपत्र, 11 मई को चतुर्थ प्रश्नपत्र, 14 मई को पंचम प्रश्नपत्र और 15 मई को प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
वहीं लाइब्रेरी साइंस का प्रथम प्रश्नपत्र पांच मई, द्वितीय प्रश्नपत्र सात मई, तृतीय प्रश्नपत्र आठ मई, चतुर्थ प्रश्नपत्र 14 मई, पंचम प्रश्नपत्र नौ मई, षष्ठ प्रश्नपत्र 15 मई, सप्तम प्रश्नपत्र 10 मई, अष्टम प्रश्नपत्र 11 मई और नवम प्रश्नपत्र की परीक्षा 12 मई को आयोजित होगी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा पांच मई से 11 मई तक होगी। परीक्षा की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।