फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद कदम दूर बैंक और आला अफसरों की आवाजाही के बीच लूट0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी क्षेत्र स्थित होटल आरएच टॉवर से चंद कदम दूर पर ही यूनियन बैंक की शाखा है। इसके अलावा इस इलाके में पुलिस-प्रशासन के जिला स्तरीय आला अधिकारियों का आवास होने के साथ ही विदेशी पर्यटकों की आवाजाही हमेशा लगी रहती है। ऐसे सुरक्षित इलाके में दिनदहाड़े आठ लाख की लूट तारांकित होटलों में ठहरे पर्यटकों के साथ ही इलाकाई लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बनी रही। आमजन और पर्यटकों का कहना था कि यदि यूनियन बैंक के बाहर मुस्तैदी के साथ पुलिस तैनात होती तो शायद भुक्तभोगी का शोर सुनकर बदमाश पकड़ लिए जाते।
विज्ञापन

उधर, जिस आरएच टॉवर में वारदात हुई वहां सुरक्षा के संबंध में निजी स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं दिखी। टॉवर के भूतल पर मनी एक्सचेंज का काम करने वाले नौ से अधिक प्रतिष्ठान और कपड़ों का मल्टी ब्रांड शोरूम है। मनी एक्सचेंज का काम करने वाले प्रतिष्ठानों से रोजाना लाखों का लेनदेन होता है लेकिन किसी के अंदर या बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। टॉवर के दो प्रवेश द्वार हैं लेकिन दोनों पर दो निहत्थे बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी खासी नाराजगी जताई। कहना था कि कई बार की अपील के बावजूद रोजाना लाखों का लेनदेन करने वाले भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के प्रति लापरवाही बरतते हैं। इसके चलते आपराधिक वारदातों की तफ्तीश में अनावश्यक देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें