फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए छात्रों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महामंत्री लालता प्रसाद मिश्र के साथ मारपीट करने वाले छात्रों पर कार्रवाई की मांग के लिए छात्रों का धरना जारी है। कुलपति के आदेश के बाद भी छात्रों ने धरना समाप्त नहीं किया है। वहीं शुक्रवार को बातचीत के बाद जांच समिति के गठन के बाद भी छात्रों ने धरना समाप्त नहीं करने का ऐलान किया। इसके चलते विश्वविद्यालय परिसर में कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे से छात्रों के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। छात्रों से बातचीत के बाद कुलपति ने महामंत्री के साथ हुई मारपीट मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। जांच कमेटी का गठन सोमवार को किया जाएगा। इस पर छात्रों ने कहा कि कमेटी के गठन तक उनका धरना जारी रहेगा। वार्ता करने वालों में विवेक कुमार चौबे, साकेत शुक्ला, जितेंद्रधर द्विवेदी, विकास द्विवेदी, राहुल उपाध्याय, ललित मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें