फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभरों को मिले अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राजभरों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सुहेलदेव सेना की ओर से रविवार को सारनाथ स्थित सुहेलदेव पार्क में धरना दिया गया। अध्यक्षता कर रहे सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जियालाल राजभर ने कहा कि राजभरों को अनुसूचित जनजाति का आरक्षण मिलना चाहिए। आजमगढ़ में मुकेश राजभर को फर्जी मुठभेड़ में मारा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजभर समाज के ऊपर अत्याचार और उत्पीड़न बढ़ा है उससे साबित होता है कि वर्तमान सरकार राजभरों के साथ साजिश कर रही है। सोएपुर में राजभरों की जमीन को भूमाफिया और प्रशासन की मिलीभगत से बेदखल किया है। बरईपुर में राजभरों को जमीन से बेदखल किया गया। इसे देखते हुए सेना ने कमर कस ली है। सड़क से संसद तक संघर्ष किया जाएगा। सेना के प्रमुख संरक्षक भार्गव भैया लाल राजभर ने कहा कि देश को आजादी मिले 70 साल बीतने के बाद भी आज तक सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक रूप से राजभर समाज काफी पिछड़ा है। इनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। संचालन उपाध्यक्ष उमेश राजभर और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव लालमन राजभर ने किया। इस मौके पर रामसिंह भारद्वाज, रोहित राजभर, बलिराम राजभर, शिवकुमार राजभर, दया राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें