फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान की दुकान में नकदी समेत 18 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम । सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमराव गांव के सरकारी ट्यूबवेल स्थित पान की दुकान में शनिवार की रात में चोरों ने तीन हजार रुपये नगदी सहित पंद्रह हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया । थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव निवासी रामजतन पटेल पुत्र केशव पटेल की पान की दुकान गांव के सरकारी ट्यूबवेल के पास है। रोज की भांति रामजतन शनिवार को आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया ।इधर रात में चोरों ने उसकी दुकान खंगाल डाली। चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह दुकान खोलने के दौरान हुई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान से तीन हजार रुपया नगद और पंद्रह हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें