फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बाजार की खोजते रहें उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उद्यमियों को भारत सरकार की ओर से लागू योजनाओं के बारे में अपडेट रहकर उसका लाभ उठाना चाहिए। परंपरागत तरीकों पर आधारित रहने के बजाय नए बाजार की खोज करना होगा। यह बातें मुख्य अतिथि सहायक महाप्रबंधक सिडबी सतीश नीमा ने कहीं। वह एमएसएमई विकास संस्थान शाखा की ओर से शनिवार चादंपुर औद्योगिक आस्थान में अयोजित दो दिवसीय नेशनल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम कम औद्योगिक प्रदर्शनी के समापन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप निदेशक प्रभारी, एमएसएमई विकास संस्थान इलाहाबाद आईबी सिंह ने कहा कि यदि भारत को स्वावलंबी बनना है तो छोटे उद्योगों का विकास जरूरी है। इसी सेक्टर में नए रोजगार सृजन की संभावना है। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम होने से लोग एक दूसरे से परिचित होते हैं। दि स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा व बौद्धिक संपदा विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने विचार रखे। प्रदर्शनी के समन्वयक वीके वर्मा (उप निदेशक प्रभारी, शाखा एमएसएमई विकास संस्थान) ने सभी का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक प्रभारी आईबी सिंह ने किया। सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम ने संचालन किया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक टीके बुदाल, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें