फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतापक्ष ने सराहा तो विपक्ष ने नकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार के आम बजट को सत्तापक्ष ने सराहा तो विपक्ष ने नकार दिया। भाजपा इस बजट को किसान, मजदूर और युवा वर्ग का हितैषी कह रही है तो सपा, कांग्रेस और बसपा ने जन विरोधी बताया। कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावी बजट में भी जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला है। इससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। त्वरित लाभ के बजाए सरकार ने जमीनी स्तर पर काम करने पर ध्यान दिया है। बजट में आठ करोड़ गरीबों को मुफ्त कनेक्शन, पशुपालकों के लिए क्रेडिट कार्ड दिया गया। बजट को किसान, छात्र और गरीबों का बताया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र ने बजट को सपने दिखाने वाला बताया। कहा कि इसमें आधी आबादी, युवाओं के लिए कुछ नहीं है। नौकरी पेशा लोगों का वेतन तो नहीं बढ़ा, लेकिन एक फीसदी टैक्स लगाकर बोझ डाल दिया। मोदी सरकार का बजट जन विरोधी है। सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने केंद्र सरकार के बजट को गरीब विरोधी बताया। कहा कि किसान, मजदूर, युवाओं के उम्मीदों पर पानी फेरने वाला यह बजट है। सरकार चुनावी बजट में भी आम लोगों को राहत नहीं दे सकी। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई को लेकर सरकार ने बजट में कोई प्राविधान नहीं किया, जिससे लोगों को राहत मिल सके। व्यापारी वर्ग को कई टैक्स लगाकर उनकी कमर को तोड़ दिया तो आम जरूरत के सामान भी महंगे कर दिए। बसपा जिलाध्यक्ष लल्लू गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार का गरीबों, मजदूरों और किसानों से कुछ लेनादेना नहीं है। उद्योगपतियों को राहत देने वाला बजट जारी किया गया है। व्यापारी, किसान, बेरोजगार, मजदूर किसी के लिए भी यह बजट ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें