फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने चार प्रतिष्ठानों पर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने शहर के चार व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इसमें कई पंजीयन योग्य व्यापारी अपंजीकृत पाए गए। विभाग ने इन व्यापारियों को पंजीयन के दायरे में शामिल करने की कार्रवाही शुरू कर दी गई है। विशेष अनुसंधान शाखा के ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्यकर एसएन पांडेय ने बताया कि वेलकम लान लल्लापुरा तथा मन्नत एसी लॉन सिगरा के बारे में सूचना प्राप्त हुई की उनके द्वारा मांगलिक कार्यों तथा अन्य प्रयोजनों में लॉन की बुकिंग की जाती है। बावजूद न तो कोई सेवाकर दिया जा रहा है और न ही अब तक जीएसटी का पंजीयन लिया गया है। उनके द्वारा डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर आनंद कुमार राय तथा अखिलेश दुबे, संजय तिवारी और चंदन पांडेय की टीम बना कर जांच के लिए भेजा गया। जांच की कार्रवाही में कई कागजात सीज किये गये तथा व्यापारियों को पंजीयन लेने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

कई केबिल आपरेटर जीएसटी के पंजीयन के दायरे में होने के बावजूद अब तक पंजीयन नहीं लिये हैं । गुरुवार को इस संबंध में विशेष अनुसंधान शाखा इकाई द्वारा सीटी नेटवर्क सिद्धगिरि बाग वाराणसी की जांच करने पर सात केबिल आपरेटर पंजीयन योग्य होते हुए भी अपंजीकृत पाए गये। विभाग ने इन सातों सेवा प्रदाताओं को पंजीयन के दायरे में लाने की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है । शहर के लोहा व्यापारी सर्वमंगला स्टील रमाकांत नगर वाराणसी के विषय में सूचना प्राप्त हुई कि कोसीकला मथुरा के एक व्यापारी से 19945 किलो लोहा की खरीद दिखाई गई है लेकिन विक्रेता फर्म अस्तित्वहीन है और उसका पंजीयन निरस्त है । इकाई द्वारा व्यापारी की जांच पर एक बिल बुक और चार पर्चे सीज किए। साथ ही अग्रिम जांच की कार्रवाही शुरू की जा चुकी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें