फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में खुला अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘अखाड़ा’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बालीवुड के सितारों मुग्धा गोडसे और राहुल देव ने गिलट बाजार शिवपुर रोड पर ‘अखाड़ा’ जिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विश्व की सबसे प्राचीन नगरों में शुमार व शिव की नगरी में आने के बाद अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूरे जिम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अखाड़ा जिम के संस्थापक व निदेशक प्रशांत कुमार सिंह व मोनिका सारस्वत ने बताया कि जिम पूरी तरह से हाईटेक और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। अखाड़ा जिम के अंदर फिटनेस ट्रेनर बताएंगे कि आपके बॉडी को किस तरीके से फिट किया जा सकता है। उससे संबंधित फिटनेस टिप्स बताएंगे। अखाड़ा जिम के अंदर मेटाबोलिक कंडीशनिंग, कोर ट्रेनिंग, एरोबिक्स, किक बॉक्सिंग, वेट लास तथा जुंबा इत्यादि फिटनेस प्लान तैयार किया गया है। अखाड़ा जिम में पुरुष व महिला दोनों के लिए सुविधाएं हैं। इस जिम के अंदर डाइटीशियन के सुझाव भी मिल सकेंगे। उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं जिसमें विभिन्न प्रकार की कैटेगरी को भी ध्यान में रखते हुए प्लान बनाया गया है। क्रिसमस व न्यू ईयर प्लान के द्वारा विशेष ऑफर दिया जा रहा है। बैंक आफिसर, चिकित्सक, डॉक्टर्स, लायरस तथा बनारस क्लब मेंबर्स को भी विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। इस उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि अमित पांडेय ने अखाड़ा जिम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. एसजी सिंह, डॉ. राममूर्ति सिंह, गीता सुब्रह्मण्यम् आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें