फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएम और सिमी का नए सिरे से खड़ा करना था नेटवर्क नईम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लखनऊ से गिरफ्तार किया गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शेख अब्दुल नईम पूर्वांचल में इंडियन मुजाहिदीन और सिमी के लिए नए सिरे से नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी में था। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान बैठे आकाओें के निर्देश पर इसी उद्देश्य से ही नईम ने बीते महीने बनारस में ठहरने के दौरान आजमगढ़, जौनपुर और सड़क मार्ग से गोरखपुर होते हुए नेपाल सीमा तक का दौरा किया था। इस दौरान नईम ने सिमी की गतिविधियों का लेखाजोखा जुटाकर अध्ययन किया और आजमगढ़ के फरार आतंकियों द्वारा बताए गए पुराने स्लीपिंग माड्यूल्स से भी संपर्क साधा। यह जानकारी मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों के रडार पर आजमगढ़ के साथ बनारस भी है। एटीएस ने नईम के ठहरने के स्थानों को खंगालना शुरू किया है।
विज्ञापन

हैदराबाद धमाके का अहम आरोपी आतंकी नईम वर्ष 2014 में फरार हुआ था। बीते तीन सालों में उसने देश भर के पर्यटन और बाजार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी की और फोटो व वीडियो तैयार कर अपने आकाओं को पाकिस्तान भेजा। हाल के सालों में आजमगढ़ सहित पूर्वांचल में सिमी और इंडियन मुजाहिदीन का नेटवर्क खत्म सा हो गया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार बनारस में बीते महीने ठहरने के दौरान सिमी से जुड़े किंतु मौजूदा समय में निष्क्रिय लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया। इसी क्रम में नईम आजमगढ़ जिले के सरायमीर, निजामाबाद, खैराबाद और मुबारकपुर भी गया था। इसके बाद नईम नेपाल स्थित भुटवल जाकर कुछ लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरान हैदराबाद में मौजूद नईम के कुछ करीबी भी उससे लगातार संपर्क में रहे। खुफिया एजेंसियां नईम से मिली जानकारियोें के आधार पर फरारी के दौरान उसके संपर्क में रहे लोगों को बेनकाब करने के लिए बनारस और आजमगढ़ में छापेमारी की तैयारी में है। इसके साथ ही जिला पुलिस को एलर्ट करते हुए स्थानीय अभिसूचना तंत्र को और पुख्ता करने के लिए कहा गया है। वहीं, नईम की गिरफ्तारी और उसके बनारस कनेक्शन के संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने हमसे कोई जानकारी साझा नहीं की है। जिला पुलिस पूरी सतर्कता के साथ आमजन की सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें