फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल परिचालन पर कोहरे का असर, कई ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। घने कोहरे के चलते रेल प्रशासन ने कुछ सवारी गाड़ियों का निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण एक दिसंबर से 13 फरवरी तक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी, औंड़िहार-जौनपुर सवारी गाड़ी, औंड़िहार-शाहगंज सवारी गाड़ी, बलिया-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी, वाराणसी-फेफना डेमू गाड़ी, छपरा-मऊ सवारी गाड़ी, रामपुर-मुरादाबाद सवारी गाड़ी का संचालन एक दिसंबर से 13 फरवरी तक पूर्ण निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

ये रहेंगी आंशिक निरस्त
छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, बलिया-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी का परिचालन एक दिसंबर से 13 फरवरी तक औंड़िहार से वाराणसी सिटी स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा। वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी का संचालन भी वाराणसी सिटी से औंड़िहार स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा। गाजीपुर सिटी-प्रयाग डेमू गाड़ी का परिचालन गाजीपुर सिटी से वाराणसी जंक्शन स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा। गोंडा-सीतापुर कैंट सवारी गाड़ी का संचालन 01 दिसंबर से 13 फरवरी तक बुढ़वल से सीतापुर कैंट स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें