फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में केवल धोखा : रामगोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सोमवार को यहां भाजपा पर करारा प्रहार किया। कहा कि भाजपा सरकार में केवल धोखा है। जनता को लुभावने वादों से सिर्फ भरमाने की कोशिश हो रही है। जबकि, हकीकत यह है कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने अब तक कोई एक भी ऐसा उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है, जिसे वह जनता के सामने प्रस्तुत कर पाए। सपा सरकार में हुए कार्यों को ही भाजपा अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना रही है।
विज्ञापन

रामगोविंद चौधरी यहां सपा की महापौर प्रत्याशी साधना गुप्ता एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के पुराने नेताओं से मुलाकात और मंत्रणा के बाद देर शाम कोनिया, चेतगंज, औसानगंज मेें आयोजित चुनावी जनसभाओं में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की धोखाधड़ी अब जनता समझ रही है। विकास का कोई नया काम नहीं हो रहा है। सपा सरकार जाने के बाद से विकास कार्य ठप हैं। वाराणसी के विकास के लिए केवल प्लान बन रहा है, धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पूरी एकजुटता के साथ चुनाव अभियान को मजबूती दी जाए।
इससे पहले रामगोविंद चौधरी दोपहर में यहां आने के अंधरापुल स्थित एक होटल पहुंचे। वहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। जो नेता किन्हीं कारणों से नाराज चल रहे थे, उन्हें मनाने की कोशिशें की गईं। कई पुराने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को भी यहां बुलाया गया। पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह से काफी देर तक वार्ता की और चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। पूर्व में मेयर का चुनाव लड़ चुके कन्हैयालाल गुप्ता और उनके समर्थकों के साथ अलग बैठक की। रामगोविंद चौधरी 2006 के निकाय चुनाव में भी वाराणसी के प्रभारी बनाए गए थे। तब कन्हैयालाल गुप्ता पार्टी के मेयर प्रत्याशी थे। उन्हाेंने नेताओं को अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का वाराणसी पर विशेष ध्यान है। पार्टी के लोग चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाएं। इस दौरान मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता, जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, प्रदेश सचिव संजय गुप्ता, उमाशंकर यादव, गणेश यादव, केपी यादव, आनंद मोहन यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें