फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को ढेर किया, 176 इनामी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सूबे में सरकार बदलने के साथ पुलिस के तेवर भी बदले हुए दिख रहे हैं। यही वजह है कि बदमाशों के खिलाफ अब सख्त रवैया अख्तियार कर रही है। बीते छह महीने में वाराणसी जोन के दस जिलों में पुलिस ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। साथ ही, 176 इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। कारगर कार्रवाई में सबसे ज्यादा सक्रियता आजमगढ़ पुलिस ने दिखाई है।
विज्ञापन

मार्च से अब तक जोन के दस जिलों में पुलिस और बदमाशों के बीच 20 बार मुठभेड़ हो चुकी है। आजमगढ़ जिले में अगस्त के पहले हफ्ते में पुलिस ने 12 हजार के इनामी जयहिंद यादव, अगस्त के तीसरे हफ्ते में डी-9 गैंग के सरगना 50 हजार के इनामी सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा और सितंबर के दूसरे हफ्ते में 15 हजार के इनामी बदमाश रामजी पासी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अलग-अलग मुठभेड़ में सात बदमाश और 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। इस बीच पुलिस ने बदमाशों की साढ़े पांच करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। साथ ही सात के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से बड़े अपराधी भी दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें