वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा त्योहार के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उधना-छपरा-उधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी चार फेरों में चलाया जाएगा। उधना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी उधना से प्रत्येक रविवार पांच, 12, 19 तथा 26 नवंबर को रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन नंदूरवार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, छिवकी स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन वाराणसी से रात 02:40 बजे तथा बलिया से 04:55 बजे छूटकर छपरा सुबह 06:15 बजे पहुंचेगी।
छपरा-उधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी छपरा से प्रत्येक मंगलवार सात, 14, 21 तथा 28 नवंबर को छपरा से सुबह 07:35 बजे प्रस्थान कर बलिया से 08:48 बजे, वाराणसी से दोपहर बाद 1:15 बजे छूटकर छिवकी, मानिकपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उधना दोपहर बाद 1:35 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का एक सहित कुल 17 कोच लगेंगे।
यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा त्योहारों के मद्देनजर कई गाड़ियों में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 16 अक्तूबर से 15 जनवरी तक गोरखपुर से वातानुकूलित टू टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 17 अक्तूबर से 16 जनवरी तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वातानुकूलित टू टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाना है। वहीं मंडुवाडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में 16 अक्तूबर से 15 जनवरी तक मंडुवाडीह से दो अतिरिक्त साधारण श्रेणी का कोच व गोरखपुर-मंडुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस में 17 अक्तूबर से 16 जनवरी तक गोरखपुर से दो अतिरिक्त साधारण श्रेणी का कोच लगाया जाएगा ।