फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन में अब सिल्क, बंबू और जूट की मिक्सिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चार दिवसीय कालीन मेले में विभिन्न स्टालों पर लगी मनमोहक डिजाइन विदेशी आयातकों को आकर्षित कर रही हैं। नई दिल्ली के रग्स ओवरसीज के मालिक बोथराज मल्होत्रा ने कालीन पर पेरिस स्थित एफिल टावर की डिजाइन प्रदर्शित की है। मेले में इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार कालीन में ऊन के बहुत सारे प्रयोग दिखाई पड़ रहे हैं। परंपरागत कालीनों में जहां सिर्फ ऊन का प्रयोग होता था वहीं अब सिल्क, बंबू सिल्क, जूट, काटन का भी प्रयोग हो रहा है। इससे आधुनिक डिजाइन भी बनाई जा रही हैं। निर्यातकों का कहना है कि अब आयातकों को फिनिशिंग, कलर व टेक्स्चर प्रभावित कर रहा है। निर्यातकों ने कहा कि कालीन मेले से उन्हें नए प्रयोग करने के लिए प्रेरणा मिलती है । अमेरिका के आयातक कैमरॉन फिजी ने कहा कि यहां काफी अच्छी वेरायटी है। आज हैंडलूम टेक्सटाइल की मांग हमारे देश में बढ़ रही है। एक बायर के प्रतिनिधि मुश्ताक ने कहा कि भारत की टेक्सटाइल मशीन मेड की अपेक्षा हैंडमेड को बाहर बहुत पसंद किया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि मेले में अब तक पांच सौ से अधिक विदेशी आयातक और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। बुधवार को मेले में स्थानीय विधायक रविंद्र जायसवाल ने मेले का भ्रमण कर कालीन पर बने मोदी के चित्र के साथ सेल्फी भी ली। भदोही के पूर्व विधायक जाहिद बेग ने भी मेले का जायजा लिया।
इस बार पत्थरबाजी का दंश
जम्मू कश्मीर के स्टॉलों पर सजे कालीनों में नए प्रयोग नहीं दिख रहे हैं। अपनी खूबसूरती के लिए विश्वविख्यात कालीनों में पुराने डिजाइनों की भरमार है। प्रतिनिधियों की मानें तो पिछली बार बाढ़ तो इस बार पत्थरबाजी को लेकर बनाए गए माहौल से कारीगर नहीं मिल रहे। फिर भीसिल्क से तैयार पर्ल काशन, क्यूंब कश्मीर खरीदारों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें