वाराणसी। सीनियर स्टेट हैंडबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ मंडल को हार का मुंह देखना पड़ा। रविवार को नोएडा कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन नोएट के मैदान पर खेले गए मुकाबले में आईटीबीपी नोएडा की टीम ने आजमगढ़ मंडल को 31-30 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
रविवार को खेले मुकाबले में आजमगढ़ मंडल की ओर से संतोष ने आठ, रंजन ने सात, आयुष व अमित ने पांच गोल दागे। इसके पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आजमगढ़ मंडल की टीम ने डोगरा फैजाबाद को कड़े मुकाबले में 28-27 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। मैच के रेफरी तौहीद अहम, संदीप राय, आलोक मिश्रा और पंकज पांडेय रहे। आजमगढ़ मंडल की टीम में अमित जायसवाल, रंजन, मुकेश, आयुष, संतोष, गुलशन, आकाश, बेचन, राहुल, रमेश, जितेंद्र, अमित, हर्ष, पंकज, विनोद और टीम के कोच संजीव सिंह हैं।