फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ सीधी उड़ान अक्तूबर में शुरू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। सांस्कृतिक नगरी काशी अक्तूबर तक हवाई मार्ग से प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सीधे जुड़ जाएगी। एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रतिदिन लखनऊ के लिए 72 से 78 यात्री क्षमता वाले एटीआर 72 विमान सेवा शुरू करने की तैयारी है। वाराणसी से लखनऊ के लिए प्रतिदिन एक विमान जाएगा और वहां से लौटेगा। दोनों शहरों के बीच अभी तक किसी भी एयरलाइंस की फ्लाइट नहीं हैं। अक्तूबर तक कुछ और एयरलाइंस भी लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो वाराणसी-लखनऊ के बीच विमान सेवा की ज्यादा मांग है। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी चार अगस्त को वाराणसी-कोलंबो के बीच सीधी उड़ान का शुभारंभ करने यहां आए थे। उस समय इस बारे में प्रस्ताव रखा गया था। इस पर उन्हाेंने सकारात्मक संकेत दिए थे। एयर इंडिया रियाद और कोलकाता के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल, वाराणसी से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की सीधी फ्लाइट नहीं है। इसे भी अक्तूबर में ही शुरू किया जा सकता है। अभी प्रतिदिन सात से साढ़े सात हजार यात्रियों का एयरपोर्ट पर आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें