वाराणसी। जिले में बुधवार की रात और गुरुवार को भी चोटी कटने की अफवाहों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान जिले भर में दस महिलाओं ने खुद की चोटी कटने का दावा किया। वहीं, पुलिस की ओर से चोटी कटने की अफवाहों का खंडन जारी रहा।
रोहनिया के टड़िया की वंदना देवी, चोलापुर के बलुआ गांव की बीना देवी, सारनाथ के आशापुर में रानी, चौबेपुर के कैथी गांव की रेनू राजभर, भगवानपुर गांव की गुड़िया, बड़ागांव के खररिया दलित बस्ती की मुन्नी देवी, फूलपुर के सरपतहा की बिंदू देवी, कनकपुर की अर्चना पटेल, सगुनहा की सुनीता और तरती की सरिता ने खुद की चोटी कटने की बात परिवार वालों को बताते हुए बेहोश हो गईं। सभी का उपचार नजदीक के अस्पताल में कराया गया।