कछवा रोड। पुलिस की वर्दी पहन कर वाहनों की चेकिंग कर उनसे वसूली कर रहे एक फर्जी दरोगा को पुलिस ने रविवार की शाम कछवा रोड बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो उसने धौंस जमाते हुए अपने बड़े पिता को इलाहाबाद में आयकर आयुक्त बताया। कड़ाई से पूछताछ की पता चला कि वह मिर्जामुराद के सिखड़ी गांव का रहने वाला रोहित कुमार पांडेय है। वह अगरबत्ती बनाने के कारखाने में काम करता है।
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड बाजार में रविवार की शाम पांच बजे फर्जी दरोगा वाहनों की चेकिंग की वसूली कर रहा था। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में भ्रमण करने दौरान पीआरवी 100 के पुलिसकर्मियों को दरोगा का हावभाव देकर शक तो हुआ वह उससे पूछताछ करने लगे। दरोगा ने पहले अपने आपको चकिया थाने में तैनात होने की बात बताई। इस मामले की जानकारी कछवा रोड चौकी प्रभारी सुधाकर प्रसाद को भी दी गई। चौकी प्रभारी ने उसने पहले आयकर आयुक्त का भतीजा बताया। पुलिस उसे मिर्जामुराद थाने ले गई और कड़ाई से पूछताछ की। उसने बताया कि वह सिखडी गांव का रहने वाला है। उसका नाम रोहित कुमार पांडेय है। वह मिर्जामुराद के खजूरी चट्टी पर अगरबत्ती बनाने का काम करता है। कारखाने में लक्ष्मी, मुगरा व गुलाब नाम से अगरबत्ती बनाने का काम होता है। अगरबत्ती को वह दूकानों पर सप्लाई करने का काम भी करता है। उसके कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।