फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। कैबिनेट मंत्री व जौनपुर की प्रभारी डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि संगठन की मजबूत बनाने में कार्यकर्ता की भूमिका अहम होती है। समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी अपने को मिशन को पूरा करती है। जो कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम कर रहे हैं उन्हें हर जगह प्राथमिकता दी जा रही है। मुंगराबादशाहपुर स्थित उत्सव वाटिका में आयोजित विकाश समीक्षा बैठक में बोल रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याआें को प्राथमिकता के तौर पर निपटाया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कहा कि कार्यकर्ता अभी से 2019 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक कार्यकर्ता पहुंचाएं। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए मर मिटने को तैयार है पार्टी उनका सम्मान करती है।
कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर से सीधे कानपुर तक ट्रेन चलवाने की व्यवस्था तथा प्रमुख ट्रोनों में अर्चना व नीलांचल आदि का ठहराव कराने, महिला अस्पताल की स्थापना, सुचार रूप से विधुत आपूर्ति, गड्ेढायुक्त सड़कों में लीपा पोती दूर करने, जंधई से जौनपुर तक परिवहन बस चलवाने व गौरी शंकर मंदिर सुजानगंज का सुन्दरी करण आदि समस्याओं को उठाई। अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष सुशील उपाध्याय तथा संचालन संासद प्रतिनिध सतीश दूबे ने किया। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, पुष्पा शुक्ला, रतनलाल जायसवाल, धनश्याम दास गुप्त, सन्तोष मिश्रा, सौरभ जायसवाल, गीरीश शर्मा, अनुपम सिंह, चेयर मैन कपिल मुनि, रंजीत, सन्तोष, श्याम सुन्दर दुबे, शीतला मिश्रा, संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें