फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करो पत् थर मार घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गांव में गुरुवार की रात पिकअप सवार पशु तस्कर तमंचे से आतंकित कर बकरे उठा ले गए। इसी दौरान उधर से गुजर रहे बाइक सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर हमला बोल कर तस्करों ने घायल कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे पशु तस्कर ऊदपुर गेल्हवा गांव निवासी मुन्नीलाल के घर के सामने रुके और छप्पर में बंधे दो बकरों को खोलकर पिकअप में लाद रहे थे। तभी परिजन जाग गए। शोर मचाते जबतक लोग पिकअप के पास पहुंचे तो तस्करं ने तमंचे से फायर कर दिया। गांव के लोग पीछे हट गए। उसी दौरान सामने से बाइक से आ रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सरायगुंजा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरपाल यादव ने पिकअप के सामने बाइक रोक दिया तो उनपर तस्करों ने पथराव कर दिया। गाड़ी छोड़कर किसी तरह भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाए। जबकि गुस्साए तस्करों ने बाइक पर पिकअप चढ़ाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें