वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के सहायक पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार पांडेय समेत 61 पुलिसकर्मियों को सेवा अभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर एसीपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। कमिश्नरेट के इन पुलिसकर्मियों के चयन से महकमे में खुशी है।
सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय और उप निरीक्षक घनश्याम तिवारी समेत 24 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और पुलिस आयुक्त के स्टेनो व निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, जैतपुरा इंस्पेक्टर मथुरा राय, निरीक्षक राजू सिंह, निरीक्षक प्रेम प्रकाश सिंह, एएसआई प्रियंका, कांस्टेबल मंजीत कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।