बाबतपुर के बमोखर में लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ी। इससे सबसे अधिक पानी की दिक्कत हुई। उदयपुर उपकेंद्र पर तकनीकी काम होने के कारण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक बेलवाबाबा, सोयेपुर, गोइठहां, लमही, मढ़वां, संकठा नगर, हासिमपुर आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं रही। हालांकि इसके बाद भी कई बार ट्रिपिंग और कटौती झेलनी पड़ी।
चौबेपुर में पिपरी फीडर पर 63 केवी ट्रांसफार्मर पर मेंटेनेंस कार्य को लेकर दोपहर 40 मिनट तक आपूर्ति बाधित रही। महावीर मंदिर के पास कस्तूरबा बालिका विद्यालय के पास केबल जल जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सोमवार को सुबह ही केबल बदलकर आपूर्ति बहाल की गई।
इसे भी पढ़ें; UP Board Marksheet: जिलों में पहुंची यूपी बोर्ड की मार्कशीट, स्कूलों में दो जुलाई से विद्यार्थियों को मिलेगी
वहीं, सारनाथ के सथवां फीडर के तहत गांव सिंहपुर, हसनपुर, हृदयपुर, सथवां, राजनहिया, पतेरवां, छाहीं, कल्याणपुर, नई बाजार सहित अन्य गांवों में सुबह 9 बजे बिजली कटी और करीब डेढ़ घंटे बाद बहाल हुई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोडिंग से कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं तो कहीं फीडर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं। उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।