फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ई-कॉमर्स कंपनी में 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी, टीम लीडर पर FIR; रिटर्न टू ओरिजिन का शातिर खेल

Sun, 26 Jul 2026 05:30 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में एक ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने टीम लीडर पर 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी फर्जी रिटर्न दिखाकर पार्सलों से असली सामान निकालकर बेच देता था। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिवपुर थाने में मामला दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर के इंस्टाकार्ट सर्विसेज हब में 54 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। कंपनी के एक टीम लीडर निखिल विश्वकर्मा के खिलाफ शुक्रवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि टीम लीडर ने फर्जी रिटर्न दिखाकर पार्सल से असली सामान निकालकर बेच दिया।

विज्ञापन


कंपनी के इंफोर्समेंट ऑफिसर अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि सोनभद्र के रेनुकूट निवासी निखिल विश्वकर्मा कंपनी में टीम लीडर था। 7 अक्तूबर 2025 को औचक ऑडिट के दौरान अनट्रेसेबल शिपमेंट में अनियमितताएं पकड़ी गई। 8 अक्तूबर 2025 को एपीएसटी टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज की पड़ताल से निखिल की धोखाधड़ी सामने आई। 

विज्ञापन

निखिल ने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। वह फ्लिपकार्ट पर अपने या परिवार के सदस्यों के खातों से महंगे सामान ऑर्डर करता था। पार्सल शिवपुर हब पहुंचने पर उसे 'रिटर्न टू ओरिजिन' मार्क कर देता था। इससे यह लगता था कि सामान वापस जा रहा है। आरोपी पार्सल से असली कीमती सामान निकाल लेता था। उसकी जगह डुप्लीकेट, पुराना या खराब सामान पैक कर देता था।

निखिल असली सामान को स्थानीय बाजार में बेचकर पैसे हड़प लेता था। जांच के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाले पुराने फोन खरीदता था। ये फोन वह पांडेयपुर में दुकान चलाने वाले राहुल नाम के व्यक्ति से लेता था। ये फोन टूटे-फूटे या पुराने होते थे। इस तरह वह अपने फर्जीवाड़े को अंजाम देता था।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, निखिल विश्वकर्मा ने अपनी तैनाती का गलत फायदा उठाया। उसने कंपनी को कुल 54 लाख 16 हजार 780 रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाया। पहले पूछताछ में आरोपी ने गबन की गई राशि चुकाने का वादा किया था। हालांकि, उसने भुगतान नहीं किया। शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें