फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना के 521 मरीज मिले, गाजीपुर और मिर्जापुर में एक-एक की मौत  

Mon, 17 Jan 2022 11:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में अस्पताल से चार लोगों के डिस्चार्ज और होम आइसोलेशन में रहने वाले 291 लोगों को स्वस्थ भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले पांच दिनों से एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ 500 से अधिक बना हुआ है। सोमवार को भी जिले में 521 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गाजीपुर में 106, चंदौली में 69, जौनपुर में 64, सोनभद्र में 54,  मऊ में 45, आजमगढ़ 43, मिर्जापुर में 29, बलिया में 27 और भदोही में 5 संक्रमित मिले। वहीं मिर्जापुर और गाजीपुर में एक-एक मरीजों की मौत हो गई।  

विज्ञापन



वाराणसी के मरीजों में बीएचयू में महिला चिकित्सक, निजी महिला चिकित्सक समेत 209 महिलाएं और एक साल से कम उम्र के दो बच्चों सहित 47 बच्चे भी संक्रमित हुए हैं। सोमवार को कोविड अस्पतालों में पांच मरीजों को भर्ती करना पड़ा। मेडिकल बुलेटिन पर गौर करें तो अन्य दिनों की तुलना में एक दिन में मिलने वाले संक्रमित मरीजों में थोड़ी कमी आई है।

अस्पताल से चार लोगों के डिस्चार्ज और होम आइसोलेशन में रहने वाले 291 लोगों को स्वस्थ भी घोषित किया गया है। सोमवार को 5929 सैंपलों की रिपोर्ट में 5408 की निगेटिव आई है। इस तरह सोमवार का संक्रमण दर भी 8.79 प्रतिशत रही। अब तक कुल 5715 मरीजों में 999 के डिस्चार्ज होने के बाद 4716 एक्टिव मरीज हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें