फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया को हथियार बनाएं, बदलते बनारस की तस्वीर दिखाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया को हथियार बनाकर चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, स्मार्ट फोन के जरिए विकास योजनाओं और उसके लाभार्थियों के फोटो, वीडियो को वायरल करें। लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय व्हाट्सअप नंबर को ज्यादा से ज्यादा ग्रुप में जोड़कर चार लाख लोगों तक पहुंचने की योजना भी बनाई। उन्होंने कहा, जनवरी माह में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दुनिया भर से आए भारतवंशियों के अनुभव और सफल आयोजन को चुनाव प्रचार का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा- वर्ष 2014 के बाद काशी का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। घाट, मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम ने आध्यात्मिक काशी की आधुनिक तस्वीर बनाई। ऐसे में पांच साल पहले की तस्वीर को तुलनात्मक आधार पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताएं। सोशल मीडिया के प्रचार से ही काशी की नई पहचान दुनिया में बनी है। यहां के पासपोर्ट को देखकर उनके मन में सम्मान का भाव आता है। इस दौरान जयनाथ मिश्रा, दयाशंकर मिश्र, अंबरीष सिंह, नवरतन राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
25 अप्रैल को चार लाख लोग करें पीएम का स्वागत
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि 25 अप्रैल को पीएम मोदी नामांकन करेेंगे। इस बार बीएचयू मालवीय प्रतिमा से नामांकन जुलूस शुरू होगा। ऐसी तैयारी हो कि चार लाख लोग सड़कों पर आकर उनका स्वागत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें