फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स और बकाया जमा करने के लिए रात तक खुले रहे कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन सरकारी विभागों के खातों में धन जमा हुआ। कोषागार में देर रात तक वेतन मद सहित अन्य मदों के लिए रुपये स्थानांतरित किए गए। अलग-अलग विभागों को बिजली और नगर निगम के कर बकाया के लिए भी धनराशि दी गई है। साथ ही सरेंडर होने वाली धनराशि का आंकलन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को परिवहन विभाग में 48 लाख रुपये बतौर टैक्स जमा हुआ। इसमें 28 लाख रुपये बकाया टैक्स भी शामिल है। एआरटीओ अमित राजन राय ने बताया कि इस माह में दो करोड़ 48 लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई। इसके चलते शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया।
आयकर कार्यालय, बैंक, बीएसएनएल के खुले रहे काउंटर
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार को अवकाश के बाद भी कई सरकारी विभागों के कार्यालय खुले रहे। यहां वित्तीय समस्याओं के समाधान के साथ ही लोगों ने कर का भुगतान और बकाया बिल भी जमा किए। मकबूलआलम रोड स्थित आयकर कार्यालय पर रिटर्न जमा करने के साथ ही एसबीआई मुख्य शाखा पहुंचकर एडवांस टैक्स जमा किया। उधर, एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक सहित अन्य बैंकों के कार्यालय खुले रहे। वहीं, बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक कार्यालय शिवपुरवां समेत शहर के अन्य एक्सचेंज पर लोगों ने बकाया बिल का भुगतान किया। यहां सुबह के समय थोड़ी भीड़ दिखी, लेकिन दोपहर बाद इक्का-दुक्का लोग पहुंचे। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक करुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। लोग बकाया बिल का भुगतान कर सकें, इसलिए काउंटर खुलवाए गए थे।
विज्ञापन

कर जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं का हुआ स्वागत
नगर निगम गृह कर और जल कर वसूली लक्ष्य 43 करोड़ के करीब पहुंच गई। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन कर जमा करने पहुंचने वाले उपभोक्ताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें नाश्ता पानी भी कराया गया। यह व्यवस्था जोनल अधिकारी की तरफ से की गई थी। शहर के लगभग सभी केंद्रों पर इस तरह के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें