फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा देश सांसद और काशी की जनता प्रधानमंत्री चुनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विजय संकल्प सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- पूरा देश सांसद चुनेगा, मगर काशी की जनता प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी। इस चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी है और यहां से संस्कृति और परंपरा का संदेश जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से भावनात्मक रिश्ता बनाया है, इसे आगे बढ़ाने का समय है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग का विकास हुआ। काशी में विश्वस्तरीय बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड, भूमिगत बिजली के तार, मंदिर और घाटों के सौंदर्यीकरण ने नई पहचान दी। काशी की आध्यात्मिक एवं पौराणिक पहचान से बिना छेड़छाड़ किए काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तार की योजना क्रियान्वित हुई। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान मॉरीशस के पीएम और साढ़े पांच हजार भारतवंशियों ने भी संगम में स्नान किया। प्रधानमंत्री ने कुंभ के स्वच्छताग्राहियों के पैर धोकर त्रेता युग की याद ताजा की। कैंसर संस्थान का जिक्र किया और कहा, कैंसर के मरीजो जीवनदान मिलेगा। बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के बाद पूर्वी भारत को एम्स जैसी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा- देश सुरक्षित हाथों में है। पुलवामा हमले के बाद सेना को खुली छूट दी गई और वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। स्वागत भाषण काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने दिया।अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने धन्यवाद दिया। सभा में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, केदार नाथ सिंह, विधायक रविंद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, नील रतन पटेल, महापौर मृदुला जायसवाल, डॉ. दया शंकर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, नागेंद्र रघुवंशी, नवरतन राठी, जयनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पीएम के लिए कांग्रेस का बयान शर्मनाक
प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि देश को अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने आयुष्मान योजना का जिक्र किया और कहा- अमेरिका व यूरोप की आबादी के बराबर इस योजना का लाभ मिल चुका है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर दिए बयान को शर्मनाक बताया और कहा हमारा प्रधानमंत्री प्योर है।
विज्ञापन

दूसरे दलों के लोग हुए शामिल
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दूसरे दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इसमें दीपक सिंह, पवन मिश्रा, मनीष जायसवाल, प्रियांशु सिंह, प्रतिमा सिंह, सूबेदार यादव, राजवीर सिंह, डॉ. रेशमा राय, हरिद्वार सिंह यादव, अरविंद सिंह, राजीव राय और आर राजशेखर शामिल रहे। भोजपुरी गायक दीपक सिंह की पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से जुड़े चुनाव प्रचार गीतों की सीडी का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें