वाराणसी। भारतीय वायु सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की खुशी जगह-जगह मनाई गई। कहीं तिरंगा यात्रा निकाली गई तो कहीं पटाखे फोड़े गए।
कछवारोड में व्यापारियों एवं भाजपाइयों ने बैंड बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद गौड़ कछवा रोड उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मोहन गुप्ता, दीपक सिंह, ऋषि सिंह सहित व्यापारियों ने जश्न मनाया।
बड़ागांव स्थित भाजपा कार्यालय पर पिंडरा विधायक डा अवधेश सिंह के नेतृत्व में शहीदों को नमन करते हुए आतिशबाजी व दीप जलाकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर शैलेश पांडे, सतेंद्र सिंह, हौसला पांडे, प्रताप सोनकर, मनोज पटेल, अनिल विश्वकर्मा, पंकज यादव आदि रहे।
रामनगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इसके साथ ही आतिशबाजी की। इस मौके पर अशोक जायसवाल, डॉ अनुपम गुप्ता, संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, राजकुमार, छोटू पाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पांडेय आदि रहे।
मिर्जामुराद कस्बा स्थित पंचायत भवन पर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि नारायण प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा झंडा फहरा कर जश्न मनाया। इस मौके पर नारायण प्रताप सिंह, जितेंद्र बिंद, अजय सिंह, बाबूलाल, मनीष, महेश बिंद, विनय विश्वकर्मा आदि रहे। लोहता में घरों में दीप जलाकर खुशियां मनाई।
राजातालाब में किसान संघ के शिव शंकर पाठक भाजपा किसान मोर्चा के अजय सिंह मुन्ना नवयुवक मंगल दल के डॉ. मनोज सिंह नीरज पांडे संजीव सिंह, राजकुमार गुप्ता आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की। रोहनिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विनय पांडे के नेतृत्व में मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई।
बड़ागांव के बसनी में पटाखे छोड़कर व केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान विनोद सेठ, लड्डू खान, सोनू पांडे, दीपक गुप्ता, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, अमित सिंह आदि रहे।
भाजपा के हरहुआ मंडल महामंत्री अजय मिश्रा के नेतृत्व में शौर्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर कैलाश सिंह अकेला, कैलाश राय, पंकज तिवारी, रामाश्रय सिंह, जयचन्द्र मोदनवाल, नागेन्द्र विश्वकर्मा आदि रहे।
शिक्षकों ने की शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद
पिंडरा। शहीदों के परिजनों को मदद के लिए पिंडरा ब्लॉक के शिक्षकों की तरफ से 2लाख 6 हजार रुपये एकत्र कर बीएसए को सौंपा गया। मंगलवार को पिंडरा ब्लॉक के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक के तरफ से एकत्र की गई धनराशि को खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयसिंह को सौंपी।