फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला हॉस्टल की बाउंड्री वॉल गिराई, तनाव बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में दो दिन छात्रों के दो गुटों में मारपीट, पत्थरबाजी और आगजनी के बाद तीसरे दिन किसी ने बिड़ला हॉस्टल की बाउंड्री वॉल गिरा दी। वहीं, बिड़ला ए और सी के छात्र गुटों में तनाव बरकरार है। एहतियातन एलडी गेस्ट हाउस चौराहे के पास पीएसी और पुलिस के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव स्पंदन के दौरान रविवार दोपहर संगीत एवं मंच कला संकाय में गायन प्रतियोगिता के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी हो गई थी। सोमवार को फिर बिड़ला ए और सी के छात्रों में मारपीट और पत्थरबाजी हुई। सोमवार आधी रात के बाद किसी ने बिड़ला ए हॉस्टल की बाउंड्री वॉल गिरा दी और बी हॉस्टल की बाउंड्री वॉल को भी कुछ दूर तक तोड़ा। इसकी जानकारी सुबह सुरक्षा कर्मियों ने अधिकारियों को दी। हालांकि, मंगलवार को किसी तरह की घटना नहीं हुई, लेकिन विश्वविद्यालय के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन छात्रों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें