फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास और मित्रता की डोर से सदैव बंधे रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिटिया की शादी का निमंत्रण भेजा तो उन्होंने भी वर-वधू को अपना आशीर्वाद भेजा। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में वर-वधू को सुखमय जीवन की शुभकामना दी है। सुंदरपुर की रहने वाली मिथिलेश तिवारी ने प्रधानमंत्री को अपनी पुत्री अंकिता के विवाह के लिए निमंत्रण पत्र भेजा था। प्रधानमंत्री का शुभकामना संदेश पाकर परिवार के लोग भी प्रसन्न हैं।
विज्ञापन

शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा है कि परिवार की खुशी में शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। वर-वधू अंकिता और शिवम को जीवन के नव शुभारंभ की हार्दिक बधाई। शुभ लग्न की बेला जीवन में खुशियों की सौगात लाए। विश्वास और मित्रता की डोर से दोनों सदैव बंधे रहें। रिश्ते में स्नेह रहे। बेहतर तालमेल से जीवन आगे बढ़े और समय के साथ संबंध और अधिक गहरा और मजबूत हो। इसी कामना के साथ दीर्घ, सुखद एवं सौभाग्यपूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें