फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में मिलीं राधा-कृष्ण की प्राचीन प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंदिर कॉरिडोर में प्राचीन मंदिरों के बाद प्राचीन प्रतिमाएं भी मिल रहीं है, जो काफी दुर्लभ हैं। इन प्रतिमाओं को मंदिर के स्टोर में रखवाया गया है। जब कॉरिडोर का निर्माण होगा तो उसमें बनने वाले संग्रहालय में इन्हें स्थापित किया जाएगा। गुरुवार को प्रशासन को बंद मकान के ध्वस्तीकरण के दौरान सात प्रतिमाएं मिलीं। इनमें चार धातु की और एक-एक काले और सफेद पत्थर की राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं हैं। जबकि एक अन्य प्राचीन प्रतिमा भी मिली है।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 296 भवनों का अधिग्रहण करने के बाद उन्हें गिराया जाना है। 100 से अधिक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। अब उन भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है, जिनकी खरीद बाद में हुई है। गुरुवार को कई सालों से बंद मकान नंबर सीके 10/24-25 को मंदिर प्रशासन ने गिरवाना शुरू कर किया, तो इसमें से काले पत्थरों के भगवान कृष्ण और सफेद संगमरमर की राधा की प्रतिमा मिली। इसके अलावा धातु की कृष्ण और राधा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं थीं। भवन जर्जर होने से उसको संरक्षित करना मुश्किल था। इसलिए मंदिर प्रशासन ने उन प्रतिमाओं को भवन से निकालकर अपने स्टोर रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि भवन में कई तरह की कृष्ण और राधा की प्रतिमाएं मिली हैं, जिनको संग्रहालय में स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें