फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन के लिए सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गली निर्माण, सीवर लाइन और पेयजल लाइन के लिए खजुरी वार्डवासियों ने प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने सोमवार को पुलिस लाइन चौराहे के पास पक्की बाजार मोहल्ले और हरिजन बस्ती के लोग सड़क पर उतर आए। मयंक चौबे के नेतृत्व में धरने के दौरान वार्ड की महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

महानगर महासचिव मनीष चौबे ने कहा कि मार्ग निर्माण, कच्ची गली निर्माण व सीवर की पाइप लाइन डालने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। बावजूद इसके इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। जनता की समस्या की सुनवाई नहीं हुई तो इस बार आरपार की लड़ाई होगी। मयंक चौबे ने बताया कि पिछले एक साल से लगातार नगर आयुक्त समेत जिम्मेदार अधिकारियों को बताया गया है। 10 दिनों के अंदर काम शुरू नहीं हुआ तो पुलिस लाइन चौराहे पर चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान बृजेश मौर्य, मोहम्मद आदिल, एजाज, कांति देवी, रोहित दुबे, फसाहत हुसैन बाबू, तन्मय दुबे, विनीत चौबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें