फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तकला संकुल और संग्रहालय को नया रूप-रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दीनदयाल हस्तकला संकुल और वस्त्र संग्रहालय की आंतरिक साज-सज्जा और दुकानों के साथ ही गैलरी को नया रंग-रूप दिया गया है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए मंगलवार को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री वस्त्र मंत्रालय के नया ऐप भी देश को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

संकुल के इंटीरियर को नया लुक दिया गया है। प्रवेश, निकास व गैलरी का आकार-प्रकार भी बदला गया है। संकुल के अंदर के हिस्से को बनारसी साड़ियों से खूबसूरत ढंग से सजाया गया है तो फूड कोर्ट का नक्शा भी बदला गया है। संकुल की बाहरी दीवारों पर काशी विश्वनाथ मंदिर सहित कई और नई तरह की डिजाइन बनाई गई है।
वस्त्र संग्रहालय की गैलरी को भी बदला गया है। इसके भूतल पर अब साड़ी, कालीन, वाल हैंगिंग सहित नए डिजाइन के कपड़े नजर आएंगे। हस्तशिल्प से जुड़े जीआई उत्पादों का प्रदर्शन प्रथम तल पर किया जाएगा। संग्रहालय में मंगलवार से काशी की समृद्ध हस्तकला पर आधारित लाइट एंड साउंड शो भी शुरू किया जा रहा है। शो अब लगातार चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें