वाराणसी। शरारती तत्वों ने स्मार्ट सिटी के तहत लगाए जा रहे कैमरे के तारों को आग लगाकर जला दिया। जानकारी होने पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने रविवार को अज्ञात के विरुद्ध मंडुवाडीह थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत कंट्रोल कमांड सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अंतर्गत नगर के सभी चौराहों को सर्विलांस के दृष्टिगत आधुनिक कैमरों से लैस किया जा रहा है। विगत दिनों मंडुवाडीह चौराहे के चारों ओर सर्विलांस कैमरा जंक्शन का कार्य कराया गया था। शरारती तत्वों ने डीएलडब्लू की ओर जाने वाले रास्ते पर पोल के नीचे आग लगाकर कनेक्शन के लिए लगाए गए तारों को जला दिया।