फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा बसपा ने प्रवासियों से जुड़े बैनर-पोस्टर फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 31 पर इन दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सड़क के दोनों किनारों ंपर प्रवासियों के स्वागत के लिए सूचना विभाग की ओर से बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। रविवार को सपा-बसपा गठबंधन के उपलक्ष्य में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। यह जुलूस गाजीपुर से लखनऊ जा रहा था। इस दौरान पोस्टर बैनर फाड़ दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने बैनर पोस्टर फाड़े।
विज्ञापन

भाजपा हरहुआ मंडल के अध्यक्ष कैलाश सिंह अकेला व मंडल महामंत्री अजय मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फटे पोस्टर के पास इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ागांव पुलिस को एक लिखित सूचना दी। इसमें उन्होंने सपा बसपा के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कैलाश राय, धन्नजय सरोज, अजय मिश्रा, पंकज तिवारी, अनिल सिंह, संतोष गुप्ता, नागेंद्र विश्वकर्मा, जयचंद्र मोदनवाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। इस बारे में थानाध्यक्ष बड़ागांव ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है अगर तहरीर मिलती है तो जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें