फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों के सहयोग के आरोप में सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाने की पहड़िया चौकी पर तैनात कांस्टेबल मो. अतिउल्ला खां को एसएसपी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। अतिउल्ला पर गो तस्करों का सहयोग करने और पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने का आरोप है।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि एसटीएफ ने बीते एक नवंबर को गो तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मो. आशिफ इलाही सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि गाजीपुर सहित अन्य जिले में तैनाती के दौरान मो. अतिउल्ला खां पशु तस्करों का सहयोग करता रहा है। एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले पशु तस्करों से मिलीभगत और सांठगांठ के आरोप में मिर्जामुराद थाने के इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह को निलंबित किया गया था। साथ ही, मिर्जामुराद थाने के जीप चालक सिपाही आफाक अली हैदर को निलंबित कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें