वाजिदपुर (वाराणसी)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार नाटक, उपन्यास या कथाकार इंट्रो प्वाइंट (मुखड़ा) जैसा होता है, मन में वैसी ही धारणा बनती है। बाबतपुर एयरपोर्ट से देश-दुनिया के लोग आते हैं। अब बनारस का इंट्रो प्वाइंट फोरलेन और रिंग रोड काशी का इंट्रो प्वाइंट है। इससे लगता है हम जापान, अमेरिका और बंगलूरू पहुंच गए हैं। अब पर्यटक आएंगे तो उन्हें इस मार्ग से आने में सुखद अनुभूति होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काशी सहित पूरे दुनिया के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 15 वां दौरा है। उन्होंने संवेदनशीलता संसदीय क्षेत्र के साथ प्रदेश के साथ दिखाई गई। मोदी जी यह आपकी काशी है। काशी में एक कहावत है कि काशी करवट लेती हे। काशी जब करवट लेती है तो देश का इतिहास बनता है। 2019 में आपकी अगुवाई में देश करवट लेगा। 2019 में आपकी सरकार फिर आएगी। आपके नेतृत्व में एक बार फिर से देश का इतिहास बनेगा।
कहा, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लाल बहादुर शास्त्री ने विकास किया था। उनके बाद यदि काशी का बेहतर विकास किया तो यहां के सांसद नरेंद्र मोदी ने करके मिसाल कायम कर दी है।