फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसी साड़ी की देश भर में साख, मजबूत अर्थव्यवस्था से बढ़ेगी धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दावा है कि देश की मजबूत अर्थव्यवस्था मेें बनारस की बड़ी भूमिका होगी। बनारसी साड़ी की पूरे देश में साख है। रोजगार के नए अवसर सृजित होने के बाद अर्थव्यवस्था में इसकी धाक और बढ़ेगी। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना से हस्तशिल्प को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में आयोजित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सहयोग एवं संपर्क कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह महत्वपूर्ण दिन है। नई योजना में इस श्रेणी के उद्यमियों को जरूरत पड़ने पर बैंक से सरल तरीके से कम समय में ऋण उपलब्ध होगा। देश में एक करोड़ से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग हैं। बेरोजगारी से लड़ना है तो इन्हीं उद्यमों को बढ़ावा देना होगा। बैंकों में ऋण लेने में राजनीतिक पैरवी को केंद्र की मोदी सरकार ने समाप्त कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार वर्षों में चमत्कार कर दिया है। भारत ही नहीं, दुनिया भर के अर्थशास्त्री भी मानने लगे हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था सर्वाधिक गति से बढ़ रही है। भारत की अर्थव्यवस्था वर्तमान में 2.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। अगले आठ से 10 वर्षों में पॉच ट्रिलियन डालर हो जाएगी। इतना ही नही 10 से 15 वर्षों में भारत टॉप थ्री देश में होगा।
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्यो में पारदर्शिता आवश्यक है। डिजिटलाइजेशन को जब लागू किया गया तो लोग सवाल उठा रहे थे लेकिन डिजिटलाइजेशन का अभियान सफल हुआ है। अब लोग अपने मोबाइल से पेमेंट करते है।
विज्ञापन

इससे पहले गृह मंत्री द्वारा कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए दीप प्रज्ज्वलन के दौरान वेदपाठियों ने मंत्रोच्चार के साथ शंखनाद किया। इस दौरान विधायक रविंद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, एमएलसी अशोक धवन, डॉ. चेतनारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आपके एमपी को देशवासियों ने बनाया पीएम: सुरेश खन्ना
प्रदेश के नगर विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, यह सौभाग्य है कि जिसे आपने एमपी बनाया, उसे देशवासियों ने प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण सफलता के लिए आवश्यक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को बढ़ावा देना होगा। जीएसटी कम करने का फैसला इस उद्योग को राहत पहुंचाएगा। बताया कि 600 करोड़ की सिल्क सामग्री वाराणसी से दूसरे देशों में आयात की जाती है। इस योजना से वाराणसी का निर्यात बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें