फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने पुजारियों की दक्षिणा राशि तय की

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अब बाबा दरबार में पूजा पाठ कराने के लिए तय की गई राशि ही वहां के पुजारी ले सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने रेट निर्धारित कर दिए हैं। रेट लिस्ट मंदिर परिसर में भी लगा दी गई है। मंदिर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आदेश जारी किया कि अब शास्त्री का दक्षिणा शुल्क भी रसीद पर ही लिखा रहेगा। इसलिए बुकिंग कराने वाले को मंदिर शुल्क, सामग्री शुल्क और अब शास्त्री शुल्क की जानकारी लिखित में मिलेगी।
विज्ञापन

इससे पहले भी ये व्यवस्था लागू हुई थी, लेकिन दक्षिणा वापस लेने में शास्त्रियों को परेशानी हो रही थी। मंदिर प्रशासन की ओर से तय किए गए रेट में एक शास्त्री से अभिषेक कराने पर 450 रुपए की रसीद लेनी होगी। उसमें मंदिर का शुल्क 180 रुपए, सामग्री का शुल्क 120 रुपए और दक्षिणा शुल्क 150 रुपए है। इस रशीद के कटाने के बाद बुकिंग कराने वाले को कोई दक्षिणा देने की कोई जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा पांच ब्राह्मणों से 1380, 11 ब्राह्मणों से पूजा के लिए 2600 सहित कई अलग-अलग रेट लिस्ट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें