दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत बंतरी गांव में सतेंद्र चौबे की पत्नी खुशबू (23) सोमवार को कमरा बंद कर पंखे के सहारे रस्सी के फंदे से झूल कर जान दे दी। पति ने पत्नी को फंदे से लटका देखा तो आननफानन में नीचे उतार कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार तीन वर्ष पूर्व दोनों का विवाह हुआ था। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई गई है।