फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उत्सव के रूप में मनाया जाए प्रवासी सम्मेलन’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों पर शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में काशी के सजाने और संवारने के साथ ही विदेशों में सकारात्मक छवि बनाने को लेकर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब-तक 14 बार प्रवासी भारतीय सम्मेलन हुए हैं और वह सब सरकारी आयोजन थे। 15वें सम्मेलन में काशी का आयोजन बनाना है और इसके लिए आयोजन से पहले पूरे शहर में सकारात्मक माहौल बनाकर लोगों को इस सम्मेलन से जोड़ना होगा। विदेश मंत्रालय ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन किया। इसके बाद तय हुआ कि 27 अगस्त को पीएमओ और विदेश मंत्रालय की संयुक्त टीम वाराणसी का दौरा कर सम्मेलन के आयोजन स्थल सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन

21 से 23 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले साफ-सफाई, लाइटिंग, वाल पेंटिंग के जरिये शहर को सजाने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों से सम्मेलन स्थल, तीन दिन की कार्ययोजना और अब-तक हुई तैयारी की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा, काशी के लोगों को इस सम्मेलन के लिए जागरूक भी करना होगा ताकि विदेशों से आने वाले काशी को दिल में बसाकर जाएं और इसके जरिये पूरे प्रदेश की सकारात्मक छवि उनके दिमाग में बने। प्रदेश में पर्यटन, हैंडीक्राफ्ट आदि का प्रदर्शन विश्व के समक्ष किया जाए। शहर के ड्राइवर, रिक्शा चालक, नाविकों को प्रशिक्षण दिया जाए। अभी से काशी में कार्यक्रमों की शृंखला के जरिये लोगों को जोड़ा जाए। इसमें विभिन्न यात्राएं, जुलूस, प्रतियोगिता, विभिन्न देशों के झंडे के साथ गंगा में नाव रेस जन सहभागिता को बढ़ाया जाए। काशी के रहने वाले प्रवासी भारतीयों को महापौर की ओर से निमंत्रण पत्र भेजा जाए। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से सम्मेलन की तैयारियों को लेकर निर्देश मिले हैं और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी कोशिश होगी। सोमवार को भारत सरकार की टीम बीएचयू सहित अन्य प्रस्तावित आयोजन स्थलों का निरीक्षण करेगी। इसके बाद आयोजन स्थल पर अंतिम निर्णय होगा। इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, भारत सरकार के अधिकारी और वाराणसी के डीएम सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
महीने में एक दिन सफाई का जन आंदोलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, महीने में एक दिन सफाई अभियान को जन आंदोलन के रूप में आयोजित किया जाए। धार्मिक स्थलों के साथ व्यापारियों और लोगों से घरों में रोशनी के लिए उत्साहित करें। प्रवासी भारतीयों को जोड़ने के लिए ‘भारत को जानो’ क्विज शुरू किया जाए।
विज्ञापन

काशी की विरासत और आध्यात्म का हो प्रदर्शन
प्रधानमंत्री ने वाराणसी के अधिकारियों को काशी की विरासत को विभिन्न माध्यमों से दिखाने का निर्देश दिया। अतिथि देवों भव: का संदेश देने के लिए 500 प्रवासियों को घरों में ठहराने की व्यवस्था बने। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें