फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों, घर में बांटी गई अल्बेंडाजॉल की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बच्चाें को कृमि(पेट में कीड़े) संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए शुक्रवार को कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों के साथ ही घर-घर जाकर बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली बांटी गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को इससे होने वाले दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय भी बताए गए। छूटे बच्चों को 17 अगस्त को एक बार फिर दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

कृमि मुक्ति दिवस के तहत 19 साल तक के 11, 49,083 बच्चों को पेट के कीड़ों की गोली (एल्बेंडाजाल-400 मिलीग्राम) खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सनबीम वरुणा स्कूल में बच्चों को दवा खिलाकर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ ने कहा कि बच्चों को एल्बेंडाजाल-400 मिलीग्राम खिलाना है। एक से पांच साल के 4,00,522 बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों, छह से 19 साल के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के 2,54,774 बच्चों और इसी आयु वर्ग के प्राइवेट स्कूलों के 3,19,127 बच्चों को स्कूलों में यह दवा खिलाई जा रही है। इसके अलावा स्कूल न जाने वाले 1,74,660 बच्चों को आंगनबाड़ी के माध्यम से दवा खिलाकर लक्ष्य पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने कीड़े की दवा खाने से होने वाले फायदे की जानकारी देते हुए कहा कि इससे एनीमिया में कमी एवं पोषण स्तर में वृद्धि, बच्चों में शारीरिक वृद्धि और वजन बढ़ना, मानसिक एवं शारीरिक विकास में बढ़ोत्तरी सहित कई फायदे हैं।कार्यक्रम सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एहतेशाम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें