वाराणसी। कर्मचारी शिक्षण अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के अभियान में विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को जुलूस निकाला गया। इस कार्यक्रम को लेकर संघ के अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को बंद कर कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया गया है। पुराना पेंशन बंद करने के बाद कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड, पुराना पेंशन और उपादान यह तीनों बंद कर दिया गया है। इस मौके पर संरक्षक राजेंद्र प्रसाद, महामंत्री राम आसरे पाल, सहसंयोजक अजय कुमार श्रीवास्तव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष यादव, ब्रजेंद्र गर्ग, विनोद राय, सुरेंद्र तिवारी, सुनील कुमार सिन्हा, विनोद कुमार, दीपक अग्रवाल, राकेश श्रीवास्तव, प्रणव श्रीवास्तव, अतुल सिंह, सहित कई लोग उपस्थित रहे।