फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश हुई तो बर्बाद हो जाएगा हजारों क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन की प्राथमिकता में शामिल गेहूं खरीद का लक्ष्य जिले में भले ही पार हो गया है लेकिन क्रय केंद्रों पर सात हजार एमटी गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा गया है। इससे यदि बारिश हो गई तो हजारों क्विंटल खाद्यान्न बर्बाद हो जाएगा। क्रय केंद्रों पर गेहूं डंप होने और भंडारण के लिए जगह न होने के कारण खरीद की रफ्तार भी थम गई है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल से शुरू हुए गेहूं खरीद के लिए जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीसीएफ, विपणन के अलावा कई समितियां किसानों से गेहूं की खरीद कर रही हैं। पीसीएफ के केंद्रो पर जगह न होने से करीब पखवारे भर से खरीद नाम मात्र की हो रही है जबकि विपणन केंद्रों पर आए दिन किसानों और कर्मचारियों से नोकझोंक हो रही है। सुरियावां विपणन केंद्र पर 2850 एमटी गेहूं खरीद हुई है जिसमें 2200 एमटी खुले में रखा गया है। इसी तरह उगापुर समधा के क्रय केंद्र पर 2800 एमटी अनाज की खरीद हुई, इसमें छह सौ एमटी खुले में रखा गया है। जंगीगंज क्रय केंद्र पर भी 10 हजार कुंतल गेहूं की खरीद अब तक हो चुकी है, जिसमें 7500 कुंतल बाहर ही रखा गया है। बदलते मौसम में अगर बारिश हुई तो सैकड़ो कुंतल गेहूं नष्ट हो जाएगा, क्योंकि विभाग के पास उसे ढकने के पर्याप्त साधन ही नहीं है। बताते चलें कि पिछले साल लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की खरीद कम होने से इस बार मात्र 13 हजार 500 एमटी खरीद लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है। विभाग की ओर से अब तक 16 हजार 919 यानि 125 फीसदी गेहूं खरीद हो चुकी है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने कहा कि गेहूं की खरीद बेहतर ढंग से चल रही है। जिससे लक्ष्य से अधिक अब तक गेहूं खरीदा जा चुका है। क्रय केंद्रो पर कोटे का अनाज होने से गेहूं रखने की जगह नहीं है। 16 हजार एमटी गेहूं में 10 हजार भारतीय खाद्य निगम को भेजा जा चुका है। करीब सात हजार एमटी अनाज खुले में रखा गया है। औराई के उगापुर में केंद्रीय भंडारण निगम का गोदाम मिल गया है। तीन से चार दिन में पांच हजार एमटी अनाज उसमें भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें