फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में 66 प्रधानाचार्यों से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 66 राजकीय, अशासकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ओर से पावना बिल (एक्नॉलेजमेंट) और शिक्षकों का डेटा न देने पर डीआईओएस ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन के अंदर जवाब न देने पर बीएसए ने मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में 30 से अधिक राजकीय, 10 वित्तपोषित समेत कुल 180 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज संचालित होते हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर जरूरी अभिलेख संग अन्य सूचनाएं मांगी जाती हैं। तीन और चार मई को विभागीय कार्यालय में बैठक के दौरान पावना बिल पारित करने और अंशकालिक शिक्षकों का डेटा अपलोड कराकर हार्डकापी कार्यालय में भेजने के लिए कहा गया था। करीब एक सप्ताह गुजरने के बाद भी 66 स्कूलों के प्रधानाचार्यों की ओर से न तो पावना बिल पारित किया गया और न ही डेटा अपलोड किया गया। इसको लेकर डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्यों की लापरवाही से अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने 66 प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कहा कि तय समय में जवाब न देने पर शिक्षण संस्थानों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ ही मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें